वर्ष 2007 में वंदे-मातरम गीत को 100 वर्ष पुरे हुए...तब भारत सरकार ने सोचा की पुरा देश एक साथ इस गीत को गाये.....पर एक वर्ग विशेष ने इसका विरोध किया.....मेरा ये गीत उस विरोध के विरुद्ध है...
मजहबी कागजो पे नया शोध देखिये।
वन्दे मातरम का होता विरोध देखिये।
देखिये जरा ये नई भाषाओ का व्याकरण।
भारती के अपने ही बेटो का ये आचरण।
वन्दे-मातरम नही विषय है विवाद का।
मजहबी द्वेष का न ओछे उन्माद का।
वन्दे-मातरम पे ये कैसा प्रश्न-चिन्ह है।
माँ को मान देने मे औलाद कैसे खिन्न है।
.
मात भारती की वंदना है वन्दे-मातरम।
बंकिम का स्वप्न कल्पना है वन्दे-मातरम।
वन्दे-मातरम एक जलती मशाल है।
सारे देश के ही स्वभीमान का सवाल है।
आह्वान मंत्र है ये काल के कराल का।
आइना है क्रांतिकारी लहरों के उछाल का।
वन्दे-मातरम उठा आजादी के साज से।
इसीलिए बडा है ये पूजा से नमाज से।
.
भारत की आन-बान-शान वन्दे-मातरम।
शहीदों के रक्त की जुबान वन्दे-मातरम।
वन्दे-मातरम शोर्य गाथा है भगत की।
मात भारती पे मिटने वाली शपथ की।
अल्फ्रेड बाग़ की वो खूनी होली देखिये।
शेखर के तन पे चली जो गोली देखिये।
चीख-चीख रक्त की वो बूंदे हैं पुकारती।
वन्दे-मातरम है मा भारती की आरती।
।
(विरोध करने वालो ने कहा की मुसलमान वंदे-मातरम इसलिए नही गायेंगे क्योंकि उनका मजहब इसके पक्ष में नही है....तब एक प्रश्न जन्म लेता है...की क्या जिन मुसलमानों ने वंदे मातरम गाते गाते अपने प्राण माँ भरती के चरणों में समर्पित कर दिए वो सच्चे मुसलमान नही थे....या जो विरोध कर रहे हैं वो सच्चे मुसलमान नही हैं॥?
.
वन्दे-मातरम के जो गाने के विरुद्ध हैं।
पैदा होने वाली ऐसी नसले अशुद्ध हैं।
आबरू वतन की जो आंकते हैं ख़ाक की।
कैसे मान लें के वो हैं पीढ़ी अशफाक की।
गीता ओ कुरान से न उनको है वास्ता।
सत्ता के शिखर का वो गढ़ते हैं रास्ता।
हिन्दू धर्म के ना अनुयायी इस्लाम के।
बन सके हितैषी वो रहीम के ना राम के।
.
गैरत हुज़ूर कही जाके सो गई है क्या।
सत्ता माँ की वंदना से बड़ी हो गई है क्या।
देश तज मजहबो के जो वशीभूत हैं।
अपराधी हैं वो लोग ओछे हैं कपूत हैं।
माथे पे लगा के माँ के चरणों की ख़ाक जी।
चढ़ गए हैं फांसियों पे लाखो अशफाक जी।
वन्दे-मातरम कुर्बानियो का ज्वार है।
वन्दे-मातरम जो ना गए वो गद्दार है।
आगे जानें खुद सौरभ सुमन से...
Phones: +91 9837375637 , +91 9412200143, +91 121 2648312
13 comments:
बहुत खुबसूरत, देश भक्ति से भरी हुई रचना | जरुरत है इस सन्देश को जन-जन तक पहुचने की |
Well I don't have hindi typing to write. "Jis thali main khana usi main ched karna" Yeh kahavay suit karta hai.
Aur isme sur mila rahe hai hamara Political Group. Votebank ke naam pe terrist group ko desh main aazadi se ghumne ke lie taiyar hai hamare yeh Political Leaders. Sahi politics khelte hai.
Main aapki Rachna ka swagat karta hun. Jay Hind
"वंदे मातरम" हमारे युगों युगों की धरोहर रहेगी. इसका सम्मान सर्वोपरि है.
---सुलभ
बहुत सुंदर रचना
vande matram
its really very nice n heart tuching...........
बधाई सौरभ जी बहुत ही अनमोल रचला के लिए
बहुत खूब..... सुमन जी आप नियमित रूप से देशभक्ति पर आलेख व कविताएं लिखें। क्योंकि पथभ्रष्ट होते देश के युवाओं को आप जैसा कवि ही सही रास्ता दिखा सकता है। मैं, आपकी कविता से बेहद प्रभावित हुआ हूं। वैसे मैं भी कभी-कभार मामूली प्रयास करता हूं, लेकिन आपकी ये कविता बेहद पंसद आई, इसलिए अपने ब्लॉग पर इसकी शोभा बढ़ा रहा हूं।
कृपया......देशभक्ति वाले आलेख समाचार-पत्रों व पत्रिकाओं में भी प्रकाशित करवाएं तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बने इसका भी प्रयास करें।
very nice work sir... you tube par bhi suni hai ye rachna.. aapki vaani mai bahut oj hai...man ko udvelit karne vaale bhaavon ki sashakt shabdon ke saath abhivyakti... shubhkaamnaayen.
adarniy,suman ji,vakai me aapki kaivitaye,desh prem aur matru prem se sarabor hai,hum aapko,aapki kalam ko,aapke vicharo ko shriday pram karte hai aur aapke krantikari vicharo ka samrthan karte hai.....aap par maa sharde ki asim kripa u hi barkarar rahe aur aap nit nai unchaiyo ko prapt kare ishwar se yahi magal kamna karte hai....jai hind VANDEMATRAM.........RAVI SHUKLA,NAGPUR-9225336580
vande matram
mujhe vande matram kavita puri chahiye sir
Bahut hi acha desh praim ko sampuran rup sai samrpit yah git
Post a Comment